

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए भीषण दुर्घटना के संबंध में जिला प्रशासन ने दी जानकारी एवं आम जनमानस से अपील की।
बीते 03 म ई को रात्रि लगभग 11:30 बजे अकबरपुर–जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भट्टे के पास हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर परिवहन विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।
उक्त दुर्घटना में कुल 04 वाहन (वाहन संख्या UP45AC 4690, मोटर साइकिल UP45 Q8468, मोटर साइकिल UP50BB 7393 (कार), एवं UP45X 7643 मोटर साइकिल) सम्मिलित पाए गए।
दुर्घटना के फलस्वरूप कुल आठ व्यक्तियों की मृत्यु होना पाई गई, जिनका विवरण निम्नवत है—
छोटू पुत्र सहिल मोहिनी (आयु 32 वर्ष)
उत्तम कुमार पुत्र जानपाल निषाद (आयु 24 वर्ष)
आदित्य कुमार पुत्र रामसागर (आयु 24 वर्ष)
लालचन्द्र पुत्र केशराम (आयु 24 वर्ष)
राजू गुप्ता पुत्र छेदी गुप्ता (आयु 32 वर्ष)
छोटू पुत्र रामराज (आयु 16 वर्ष)
साहिल पुत्र सालिकराम (आयु 35 वर्ष)
इन्द्रेश पुत्र स्व0 आलोक (आयु 21 वर्ष)
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि वाहन संख्या UP45AC 4690, मोटर साइकिल एवं UP45 Q8468, मोटर साइकिल के बीच हल्की टक्कर हुई जिसके उपरांत मोटरसाइकिल चालक एवं सवार उपरोक्त मार्ग पर ही आपस में बहस करने लगे तथा तीसरे मोटरसाइकिल UP45X 7643 मोटर साइकिल) के चालक एवं स्वर द्वारा उक्त स्थल पर खड़े होकर उसे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था तभी UP50BB 7393 (कार) के चालक द्वारा अत्यधिक गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाए जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया, जिससे यह भीषण दुर्घटना घटित हुई। सूत्र बताते हैं कि कार चालक नशे में था।
उक्त दुर्घटना के संबंध में परिवहन आयुक्त, परिक्षेत्र अयोध्या राजकुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री विश्वजीत प्रताप सिंह, एआरटीओ अंबेडकर नगर तथा यात्रीकर अधिकारी, सुल्तानपुर द्वारा संयुक्त रूप से दुर्घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटना के कारणों, सड़क की स्थिति तथा यातायात व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
जांच में सम्मिलित वाहनों के प्रपत्रों (फिटनेस, बीमा, पंजीकरण आदि) की वैधता की समीक्षा की गई, जिसमें अधिकांश प्रपत्र वैध पाए गए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर भी विचार किया गया।
परिवहन विभाग द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि मार्ग पर अवैध पार्किंग न करें, मार्ग पर खड़े होकर आपस में बात न करें, यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)
अम्बेडकरनगर।











