Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रतापपुर चमुर्खा घोटाला: अभिलेख मिल चुके हैं, फिर भी जांच पूर्ण नहीं

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क)  विकासखंड कटेहरी के
ग्राम पंचायत प्रतापपुर चमुर्खा (कटेहरी) में विकास कार्यों के घोटाले की जांच अभी भी लंबित है। पंचायत सचिव द्वारा सभी अभिलेख जांच अधिकारियों को सौंप दिए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने जांच पूर्ण नहीं की है।जिला पंचायतराज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय ने 8 मई 2026 को सख्त निर्देश जारी कर 11 मई तक अभिलेख जमा करने को कहा था। सूत्रों के अनुसार निर्धारित तिथि बीत चुकी है और अभिलेख जांच अधिकारियों के पास पहुंच भी चुके हैं, लेकिन मार्च से लंबित इस मामले की जांच अभी तक पूरी नहीं की गई है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जांच अधिकारी जानबूझकर जांच को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं और लीपा-पोती के चलते पूरे प्रकरण को दबाने की कोशिश की जा रही है।सी न्यूज भारत संवाददाता हरीलाल प्रजापति की IGRS शिकायत (संदर्भ संख्या-40017826013288) के आधार पर सामने आए इस मामले में विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप हैं। जिला प्रशासन के बार-बार निर्देशों के बावजूद जांच अधिकारियों द्वारा जांच पूर्ण न करने से पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।शिकायतकर्ता उच्चस्तरीय टीम गठन कर समयबद्ध निष्पक्ष जांच कराने की मांग दोहरा रहे हैं। जनता अब देख रही है कि जिला मजिस्ट्रेट और जिला पंचायतराज अधिकारी जांच अधिकारियों की इस देरी को कितने दिन और बर्दाश्त करते हैं।अभिलेख मिलने के बावजूद जांच पूर्ण न होना स्थानीय स्तर पर काफी असंतोष का विषय बन गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 15 जून 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp