Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

23 मंडलों के 290 शक्ति केंद्रों पर भाजपा की बैठक संपन्न हुई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

भाजपा सरकार ने मूल भूत सुविधाओं को ध्यान में रख कर योजनाओं को लागू किया हैं- भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।
संगठन की रीढ़ सबसे छोटी इकाई होती है। भाजपा अपने संगठनात्मक संरचना के माध्यम से और कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन के कार्यों एवं सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का कार्य करती है। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह के संयोजन में जनपद की शक्ति केंद्रों पर वरिष्ठ नेताओं, शक्ति केंद्रों के संयोजक,प्रवासी, प्रवासियों, बूथ समिति की बैठक संपन्न हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी अपने निवास के शक्ति केंद्र हंसवर में शामिल हुए। शक्ति केंद्र हंसवर की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे बूथ स्तर का ही कार्यकर्ता सांगठनिक संरचना और चुनावी सफलता का प्रथम कड़ी होता है। चुनावी समर में मिल रही लगातार विजय में बूथ समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा कि भाजपा सरकार ने गाँव स्तर पर मूल भूत सुविधाओं को ध्यान में रख कर योजनाओं को लागू किया है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क , स्वच्छ शासन और सर्वांगीण विकास है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा अपने शक्ति केंद्र सुलेमपुर और पेठिया शक्ति केंद्र की बैठक में कहा कि संगठन द्वारा प्रेषित कार्य और कार्यक्रमों को तन मन से पूरा किया जाना चाहिए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा विज्ञप्ति में बताया गया कि जनपद के सभी 23 मंडलों के 290 शक्ति केंद्रों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें शक्ति केंद्र के निवासी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। शक्ति केंद्रों की बैठक जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव,मण्डल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, सर्वेश प्रताप सिंह, राम आशीष, रानेश पाण्डेय, अमरजीत वर्मा, लाल बहादुर पाल तेजस्वी जायसवाल, सदावृज राजभर, सूर्यकांत वर्मा, स्वदेश गौतम, विनय कुमार पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, नीरज सोनी, संदीप कुमार गुप्ता, सरिता निषाद, विनय कुमार सिंह प्रवीण गौड़, शुभम पाण्डेय, कृष्णा अग्रहरि, गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, अरविंद सिंह डिंपू, पंकज प्रजापति की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp