Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने ऑडिट आपत्तियों एवं विशेष ऑडिट प्रकरणों की समीक्षा कर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

{महेश चंद्र गुप्ता गुप्ता ब्यूरो चीफ}
अंबेडकर नगर 09 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम पंचायतों से संबंधित ऑडिट प्रकरणों एवं विशेष ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण हेतु गठित समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2023-24 तक के लंबित ऑडिट प्रकरणों, वसूली आदेशों (आर.सी.), अनुपालन आख्या तथा विशेष ऑडिट आपत्तियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में 740 ग्राम पंचायतों के 1844 ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण के संबंधी समीक्षा में जिलाधिकारी ने कि 165 संतोषजनक अभिमत प्राप्त प्रस्तरों को वरिष्ठ कोषाधिकारी से सत्यापन कर कर निक्षेपित करने के निर्देश दिए। 388 प्रस्तरों पर जारी आरसी का सत्यापन वरिष्ठ कोषाधिकारी से कराकर निस्तारित किया जाए, इसी के साथ ही शेष अन्य प्रस्तरों के निस्तारण हेतु ऑडिट विभाग के ऑडिटर एवं जेई एमआई अथवा जेई आरईएस की टीम से सत्यापन कराकर नियमानुसार निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग एवं अधिकारी ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा लंबित प्रकरणों में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में वसूली आदेश निर्गत किए जा चुके हैं, उनमें वसूली की कार्यवाही में तेजी लाई जाए तथा अनुपालन आख्या शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन मामलों में उत्तरदायित्व निर्धारित किया जा चुका है, उनमें नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑडिट से संबंधित सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए तथा शेष प्रकरणों का निस्तारण नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर कराते हुए नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 09 जून 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp