अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सात खंडविकास अधिकारियों (बीडीओ) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। साथ ही दूसरे जनपदों से आए तीन अधिकारियों को भी विभिन्न विकास खंडों का कार्यभार सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार खंडविकास अधिकारी राजेन्द्र तिवारी को कटेहरी से स्थानांतरित कर भीटी भेजा गया है। जगन्नाथ को रामनगर से कटेहरी तथा अशोक कुमार को अकबरपुर विकास खंड की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में दिनेशराम को जलालपुर से रामनगर, सतीश सिंह को भियांव से बसखारी और निरंजन प्रकाश को भियांव विकास खंड का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं शैलेन्द्र कुमार को जलालपुर का खंडविकास अधिकारी बनाया गया है।
प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को विकास कार्यों में गति लाने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापित अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।










