इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तथा केंद्रीय दुर्गा पूजा अध्यक्ष भरत गुप्ता की देखरेख में सकुशल संपन्न हुई लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा का विसर्जन
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) हिंदू धर्म में जन्म जन्मांतर से प्रसिद्ध खुशहाली,असत्य पर सत्य की जीत एवं दीपोत्सव का त्योहार दीपावली पूरे देश में बड़े ही आस्था,श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है और दीपावली के इस भव्य त्यौहार में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी की पूजा की जाती है। बड़े ही भक्तिभाव से लक्ष्मी गणेशजी की प्रतिमाओं को गांव,नगर,क्षेत्र और शहरों में स्थापित किया जाता है और भव्य पंडाल सजाया जाता है। जहां पर श्रद्धालुगण पहुंचकर दर्शन प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
दीपावली पर बृहस्पतिवार की शाम पूरा शहर जहां रोशनी से जगमगा उठा। वहीं पूजा पंडालों में स्थापित लक्ष्मी-गणेशजी के पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने विधि-विधान से लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती मां का पूजा-अर्चना किया।बाजार में मूर्तियों, लड्डू, सजावट के सामानों के साथ ही पूजन सामग्री की खरीददारी के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बताते चलें कि नगर किछौछा में लक्ष्मी गणेशजी के भव्य और सुंदर पंडालों को धनतेरस के दिन खोल जाता है और प्रतिमाओं का अनावरण हो जाता है तीन दिवस नगर में विराजमान होने के दौरान नगरवासियो एवं आसपास के गांव क्षेत्र से श्रद्धालुगण बड़े ही आस्था के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेशजी के दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण कर प्रसाद ग्रहण करते हैं तीन दिन पश्चात गोवर्धन पूजा के दिन प्रतिमाओं को विसर्जन हेतु टांडा बलुआ घाट ले जाया जाता है। इस दौरान माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की भव्य शोभायात्रा ढोल,नगाड़ों और डीजे की धुन में भक्ति गीतों के साथ गगन भेदी जयकारो से पूरे वातावरण को सुगंधित करते हुए निकाला जाता है।नगर भ्रमण के दौरान पुष्प वर्षा की जाती है। जिसमें नगरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की विदाई के लिए शोभायात्रा में शामिल होकर देवी पचरा गीत, विदाई गीत के साथ नगर से विदा करते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही और प्रशासन की सक्रियता और सुंदर कार्यशैली से नगरवासी गदगद नजर आए।
वहीं पूरा कार्यक्रम केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष भरत गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बसखारी थानाध्यक्ष एवं पुलिस जवानों को अबीर गुलाल लगाकर प्रेम का सागर छलकाते हुए आभार प्रकट किया।पंडाल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा जिसमें निखिल साहू, प्रदुम कसौधन,अमर अग्रहरि, शक्ति कसौधन, निखिल मोदनवाल, अंकित मद्धेशिया (नड्डा),संजय कश्यप, सतीश साहू, संजय गुप्ता, विजय निषाद, सुनील निषाद आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।
केंद्रीय दुर्गा पूजा अध्यक्ष ने बसखारी थानाध्यक्ष को आभार प्रकट करते हुए समस्त बसखारी थाना स्टाफ को धन्यवाद व्यापित किया। इस दौरान शोभायात्रा में बड़े, बुजुर्ग, युवा एवं महिलाएं जिसमें किशन कुमार, पिंटू निषाद, रामवीर,इंद्रेश निषाद, साधना, नंदनी,मनीता,बासमती, आराधना,कलावती, दुर्गा,अर्चना के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।