|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर। ए०डी०आर० भवन जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर में श्री आशीष वर्मा, विशेष न्यायाधीश, पाक्सो एक्ट / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, अम्बेडकरनगर की अध्यक्षता में एवं श्री कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में जनपद के आम जन के मध्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किये जाने, आम जन को विधिक सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलवाने तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, अधिवक्ता मध्यस्थ एवं पराविधिक स्वंय सेवको के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
श्री आशीष वर्मा, विशेष न्यायाधीश, पाक्सो एक्ट / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, द्वारा बैठक में उपस्थित पराविधिक स्वंय सेवकों को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनाकित 09.12.2023 के विषय में सम्पूर्ण जनपद में आमजन के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलने वाले लाभ के विषय में जानकारी दें, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दें व समाज के निर्धन, असहाय, अक्षम, व्यक्तियों को विधिक सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलवाने का प्रयास करें।
श्री कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा बैठक में अधिवक्ता मध्यस्थ को अधिक से अधिक पत्रावलियों में सुलह कराये जाने हेतु तथा दिनांक 09.12.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का वादकारियों तथा आम जन मानस में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से श्री रमेश राम त्रिपाठी, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, श्री राजेश तिवारी, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, श्री शरद पाण्डेय, सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, सुश्री बुतूल जहरा, सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, श्री ताडकनाथ पाण्डेय, श्री चन्द्रभूषण वर्मा, श्री प्रमोद कुमार सिंह, श्री हरगोविन्द यादव, श्री श्रीराम, श्रीमती सुनीता तिवारी व श्रीमती सुमन गौड़, अधिवक्ता मध्यस्थगण तथा पराविधिक स्वंय सेवक उपस्थित रहें।





