इस न्यूज को सुनें
|
मृतक के भाई का उसी स्थान पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव,पुलिस को बिना सूचना दिए किया गया था अंतिम संस्कार….
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अम्बेडकर नगर। थाना इब्राहिमपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 201/23 धारा 302,201,328 भादवि0 से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर के द्वारा चलाये जा रहे अपराध/अपराधियो के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना इब्राहिमपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 201/23 धारा 302,201,328 भा0द0वि0 से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
आपको बता दें कि दिनाँक 18.09.2022 को थाना स्थानीय पर एक फौती सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें फांसी से आत्म- हत्या किया जाना अंकित था। जिसमें थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक इन्द्रेश यादव पुत्र स्व0 रामराज यादव निवासी किशनापुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकर नगर का पोस्ट मार्टम कराया गया था, पोस्ट मार्टम से चिकित्सक द्वारा विसरा पिजर्व किया गया था विसरा को परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला वाराणसी भेजा गया था जिसमें विसरा की जाँच से बैज्ञानिक द्वारा विष की पुष्टी की गयी है जिसके आधार पर मृतक इन्द्रेश यादव उपरोक्त के भाई की तहरीर व मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में दिनाँक 10.08.2023 को मु0अ0स0 201/23 धारा 302,201,328 भा0द0वि0 बनाम अभियुक्तगण 1. प्रदीप कुमार यादव पुत्र झुरई यादव निवासी खरकहिया खूखूतारा थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर हा0 मु० किशनापुर थाना इब्राहिमपुर अम्बेडकरनगर व 2. रूकमणि यादव पत्नी स्व0 इन्देश यादव निवासी किशनापुर थाना इब्राहिमपुर अम्बेडकरनगर हा0मु0 हंसवर थाना हंसवर जनपद अम्बेडकरनगर के विरूद्ध पंजीकत किया गया । थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए बयान गवाहन /भौतिक / वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए 28.दिसंबर को समय 09.45 बजे सुबह ग्राम बरूआ जलाकी मोड़ की तरफ (अकबरपुर-इल्तिफातगंज) से अभियुक्तगण 1. प्रदीप कुमार यादव उपरोक्त व 2. रूकमणि यादव उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया, बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।