इस न्यूज को सुनें
|
महेश चंद्र गुप्ता
अंबेडकर नगर 20 जनवरी 2024।अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद अंबेडकरनगर के वाडर थाना अहिरौली के पास जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन तथा अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया जाय। जिलाधिकारी महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि बॉर्डर पर जो भी आमजन आए उनसे अच्छी बातचीत करके वापस करते हुए उन्हें घर पर ही पूजा पाठ करने के लिए प्रेरित किया जाए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाने हेतु जनपद के बॉर्डर पर पुलिस के जवानों को तैनात किए गए है।अयोध्या जाने वाले सभी रास्तों को बॉडर को सील कर दिया गया तथा वहां पर पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बॉर्डर पर स्वागत गेट भी लगाया गया है।