इस न्यूज को सुनें
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर। प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए थानों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। महिला थाना के हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों को निपटाने के लिए हर संभव कोशिश की जाती है यह जानकारी वंदना अग्रहरि द्वारा दी गई।घरेलू विवाद से जुड़े जो मामले आते हैं, उसमें दोनो पक्षों को बेहतर ढंग से समझाया जाता है। आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विवाद का निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है।ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा से जुड़े आ रहे हैं। शिकायत मिलने पर महिला थाने की ओर से समस्याओं को निपटाने के लिए प्रयास किया जाता है। वहीं, मिशन शक्ति के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक करने की पुरजोर कोशिश की जाती है।जनपद अम्बेडकरनगर जनपद में बृहस्पतिवार को महिला थानाध्यक्ष वन्दना अग्रहरी द्वारा व महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मी के अथक प्रयास से पति-पत्नी के दो वैवाहिक जोड़े जिनके बीच चल रहे पारस्परिक परिवारिक विवाद से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए समझाया गया।पति-पत्नी आपस में एक साथ रहने के लिए राजी हो गए एवं दंपत्ति द्वारा अंबेडकरनगर पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।