इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकरनगर। (आशा भारती नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के उपरांत सांसद रितेश पांडेय के प्रथम लोकसभा आगमन पर
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रंयबक त्रिपाठी
ने बताया कि सांगठनिक दृष्टिकोण से लोकसभा अन्तर्गत 24 मंडल-319 शक्ति केंद्र 1995 बूथ से लोकसभा क्षेत्र मया से ही भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सांसद रितेश पांडेय का जगह-जगह हजारों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।
लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी ने कहा कि अन्यत्र क्षेत्रीय दलों में सत्ता का उपयोग साध्य उपभोग के लिए है भारतीय जनता पार्टी सत्ता का उपयोग साधन मात्र है जिसका संकल्प भारत माता को परम् वैभव स्थापित करना है
श्री द्विवेदी कार्यकर्ताओं पुरजोर आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 7 मार्च गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के उपरांत प्रथम लोकसभा आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत कर ताकत दिखायेंगे
उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि सांसद/प्रत्याशी रितेश पांडेय के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां संगठन द्वारा पूर्ण कर लीं गयीं है