इस न्यूज को सुनें
|
आशा भारती नेटवर्क
अंबेडकर नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में दिनांक 9 मार्च दिन शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर, अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायमूर्ति दीपक वर्मा, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, अम्बेडकरनगर की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन एवं पुष्पार्चन करके श्री राम सुलीन सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर रामायण शर्मा, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, अम्बेडकरनगर, अनिल कुमार सिंह-प्रथम, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, अम्बेडकरनगर, श्री आशीष वर्मा, विशेष न्यायाधीश, पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की उपस्थिति में एवं श्री कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के देख-रेख में एवं जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्यगण की उपस्थिति में कराया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के पश्चात् प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण की उपस्थिति में न्यायालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इसी क्रम में पुरानी कचहरी अकबरपुर अम्बेडकरनगर स्थित पारिवारिक न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अनिल कुमार सिंह-प्रथम, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अम्बेडकरनगर द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन, पुष्पार्चन एवं माल्यापर्ण करके श्री कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की देख-रेख में एवं पारिवारिक न्यायालय के कर्मचारीगण एवं वादकारीगण की उपस्थिति में कराया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 16 अदालतें लगायी गयी। श्री रामायण शर्मा, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, अम्बेडकरनगर द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया। श्री अनिल कुमार सिंह-प्रथम, माननीय प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा 51 वैवाहिक एवं पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। श्री आशीष वर्मा, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम, द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुए रू० 1000/- (एक हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित गया। श्रीमती नेहा आनन्द, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० अधिनियम, द्वारा 12 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 4500/- (चार हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित गया। श्री सुशील कुमार चतुर्थ, अपर जिला जज, पॉक्सो-प्रथम, द्वारा 03 वादों का निस्तारण करते हुए रू० 3000/- (तीन हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित गया। श्री अनिषेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज, द्वितीय, अम्बेडकरनगर, द्वारा 232 वादों का निस्तारण करते हुये रू0 4500/- (चार हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्रीमती पूनम सिंह-द्वितीय, अपर जिला जज पंचम, अम्बेडकरनगर द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुये 600/- (छः सौ रूपये) अर्थदण्ड आरोपित किया गया, श्री परविन्द कुमार, अपर जिला जज त्वरित-प्रथम, अम्बेडकरनगर द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया, श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज त्वरित-द्वितीय, अम्बेडकरनगर द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुये 500/- (पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्रीमती प्रियंका सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा सबसे अधिक 3826 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 96,245/- (छियानवे हजार दो सौ पैंतालीस रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। श्री शैलेश कुमार मौर्य, सिविल जज, (सी०डि०) अम्बेडकरनगर द्वारा 05 वादों का निस्तारण किया गया। श्रीमती ज्योत्सना मणि यदुवंशी, अपर सिविल जज (सी०डि०) अम्बेडकरनगर द्वारा 806 वादों का निस्तारण करते हुये 6500/- (छः हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। सुश्री गार्गी, सिविल जज (सी०डि०) त्वरित / अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 785 वादों का निस्तारण करते हुए 9,32,750/- (नौ लाख बत्तीस हजार सात सौ पचास रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। सुश्री मेघा चौधरी, सिविल जज (जू०डि०) अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 407 वादों का निस्तारण करते हुए 4,020/- (चार हजार बीस रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। श्री अभिषेक सिंह-III, सिविल जज (जू०डि०) टाण्डा, अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 601 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 6000/- (छः हजार रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया एवं 73562.80/- (तिहत्तर हजार पांच सौ बासठ रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
सुश्री गार्गी सिविल जज सीनियर डिविजन – त्वरित द्वारा 9,32,750/- रुपये की राशि का समझौता कराकर पक्षकारों के वाद का निस्तारण कराया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, अम्बेडकरनगर द्वारा 16 वादों का निस्तारण करते हुये 18,93,392/- (अठारह लाख, तिरानवे हजार तीन सौ बानवे रूपये) क्षतिपूर्ति दिलवाई गई।
इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 6734 वाद, जनपद अम्बेडकरनगर के राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 16468 राजस्व वाद, विद्युत विभाग के 4105 वाद एवं जनपद के अन्य विभागों द्वारा 19809 वाद, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा उ०प्र० ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सहित जनपद के अन्य बैंकों द्वारा स्टाल लगाकर 719 वाद निस्तारित करते हुये 5,78,91,356/- रू0 का समझौता किया गया जिसमें से 1,83,38,747/- रू0 तत्काल वसूल किया गया। इस प्रकार कुल प्री-लिटिगेशन के 41101 वादों का निस्तारण हुआ। कुल मिलाकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 47835 वादों का निस्तारण किया गया।
इसके अतिरिक्त उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 05, 06, 07 मार्च 2024 को आयोजित लघु आपराधिक वादों (Petty Offence) विशेष लोक अदालत में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 259 वाद नियत करते हुये 122 वाद निस्तारित किये गये
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में श्री अविनाश सिंह, जिलाधिकारी महोदय, अम्बेडकरनगर, डा० कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक, अम्बेडकरनगर, श्री राजकुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अम्बेडकरनगर, श्री राजन राठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट / प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर, विमल कुमार गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ बडौदा, शिव कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर, अमित कुमार वर्मा, न्यायालय प्रबन्धक, मयूर श्रीवास्तव, सिस्टम आफिसर, जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर, मनोज कुमार पाण्डेय, केन्द्रीय नाजिर, ओमकेश पाण्डेय, सहायक नाजिर, श्री अंकुर पाण्डेय, कम्प्यूटर आपरेटर, जि०वि०से०प्रा०, श्री प्रदीप कुमार, लिपिक, जि०वि०से०प्रा०, श्री इशरतुल्लाह, लिपिक, जि०वि० से०प्रा०, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अधिवक्तागण श्री रमेश राम त्रिपाठी, श्री राजेश तिवारी श्री शरद पाण्डेय उपस्थित रहे व फ्रंट आफिस एवं लीगल एड क्लीनिक एवं ई-सेवा केन्द्र पर नियुक्त पराविधिक स्वंय सेवकों सहित अन्य वादकारीगण व अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।