इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
महेश चंद्र गुप्ता
अंबेडकर नगर 11 मार्च 2024। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 35 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 06 व्हीलचेयर का वितरण श्री हरि ओम पाण्डेय सदस्य विधान परिषद, श्री श्याम सुन्दर उर्फ साधू वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री अविनाश सिंह जिलाधिकारी, श्री अनुराज जैन, मुख्य विकास अधिकारी, डा० सदानन्द गुप्ता अपर जिलाधिकारी, की उपस्थिति में किया गया। वितरण के समय श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, श्री विकम कौशल जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्री राकेश कुमार जिला प्रोवेशन अधिकारी, श्री छोटेलाल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, श्री विकास पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, उपस्थिति रहे। सभी दिव्यांगजनों को माला और लंचपैकेट देकर विदा किया गया। मा० जनप्रतिनिधियों एंव जिलाधिकारी महोदय के हाथो से सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे।