Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 08 जून 2026। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद में विशेष जन-संपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं, स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन कार्यक्रमों तथा सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
वहीं जनपद के विभिन्न विकास खंडों में प्रबुद्ध जनों, समाजसेवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराते हुए जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
अभियान के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच स्थापित करने के उद्देश्य से चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, उद्यमियों, व्यवसायियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद किया गया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी को वृक्षारोपण हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
इसके अतिरिक्त स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक स्थलों की सफाई, प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रभावी निस्तारण तथा जन-जागरूकता गतिविधियों पर भी विशेष बल दिया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 09 जून 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp