09 December, 2025
 
BREAKING NEWS

Home Forums वृद्ध आश्रम की खुली पोल: खुले आसमान के नीचे नग्न अवस्था में पीड़ा से तड़पता हुआ मिला वृद्ध

  • This topic is empty.
Viewing 1 post (of 1 total)

वृद्ध आश्रम की खुली पोल: खुले आसमान के नीचे नग्न अवस्था में पीड़ा से तड़पता हुआ मिला वृद्ध

  • आशा भारती

     

     

    • शेल्टर होम्स निरीक्षण समिति द्वारा दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम का किया गया निरीक्षण, वृद्ध आश्रमम व्याप्त गंदगी व एस्पायर सामान को लेकर न्यायिक अधिकारीगण द्वारा दिये गये आवश्यक निर्देश।

     

     

    गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में गठित शेल्टर होम्स निरीक्षण समिति द्वारा वृद्धाश्रम्, अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। वृद्धाश्रम निरीक्षण में रामबिलास सिंह, विशेष न्यायाधीश, एस०सी०/एस०टी०, अधिनियम/अध्यक्ष शेल्टर होम्स निरीक्षण समिति के अतिरिक्त निरीक्षण समिति के सम्मानित सदस्यगण भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज /सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर, श्रीमती अंजिता सिंह चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, श्री राजन राठी, सिविल जज जू०डि०-त्वरित निरीक्षण के समय उपस्थित रहे।

    वृद्धाश्रम निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम परिसर में काफी गंदगी पाई गई, जगह-जगह पर गन्दा पानी इक‌ट्ठा पाया गया। पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है। निरीक्षण के दौरान परिसर में एक वृद्ध खुले आसमान के नीचे नग्न अवस्था में काफी पीड़ा से तड़पता पाया गया। वह जमीन पर लेटा हुआ था तथा शौच के कारण उसके कपडे खराब हो गये थे तथा चौकी पर शौचालय लगा था जिस पर मक्खियां मिनक रही थीं। प्रबन्धक से पूछने पर प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति का नाम सत्यनारायण है तथा वह पीलिया रोग से ग्रसित है।

    आवासीय परिसर में वृद्धजनों हेतु पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा जगह-जगह पर डस्टबिन में बासी सड़ा हुआ खाना पड़ा पाया गया। इसके अतिरिक्त एक टीन शेड में कुछ बीमार वृद्ध महिलाओं को रखा गया है जहां पर काफी गन्दगी पायी गयी, उक्त स्थान बैठने सोने योग्य बिलकुल नहीं था एवं वृद्धजन बेहद खराब स्थिति में रहने को मजबूर हैं।

    निरीक्षण के दौरान कुछ वृद्धजनों द्वारा बीमारी के बावत दवा न उपलब्ध कराये जाने की शिकायत की गयी। इसके अतिरिक्त रसोईघर में बासी खाना तथा कच्ची रोटियां पायी गयी। खाद्य सामग्री के निरीक्षण के दौरान ब्रेड के दो पैकेट एक्सपायरी डेट के रखे पाये गये। पूछने पर प्रबन्धक द्वारा समुचित उत्तर नहीं दिया जा सका। वृद्ध आश्रम में ढाक्टरों की नियमित अन्तराल पर विजिट भी नहीं पायी गयी। इसके अलावा वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को ठण्ड से बचाव के लिये अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी थी। उपरोक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर को वृद्धआश्रम संचालित कर रही संस्था के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र लिखा जा रहा है।

Viewing 1 post (of 1 total)

You must be logged in to reply to this topic.

2019 Design By Bootalpha.com, +91 8448265129