इस न्यूज को सुनें
|
संवाददाता महेश चंद्र गुप्ता
अंबेडकर नगर। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत आने वाली नहर चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर का संचालन आज दिनांक 19.06.2024 से आने वाली खरीफ फसल 1432 हेतु किया गया है, चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर का हेड डिस्चार्ज 450 क्यूसेक है,कुल पंप 10 पंप हैं 5 पंप 60 क्यूसेक एवं 5 पंप 50 क्यूसेक,एनटीपीसी को सम्मिलित करते हुए प्रारंभ में 3 पंप संचालित किए गए हैं,संचालित निष्सरण 170 क्यूसेक है,धीरे धीरे पंपों के संचालन की संख्या बढ़ाई जाएगी ,आने वाली खरीफ फसल 1432 हेतु वांछित क्षमता से नहर का संचालन किया जायेगा ,दिनांक 20.06.2024 से एनटीपीसी को सम्मिलित करते हुए कुल 5 पंप का संचालन किया जायेगा कुल निष्सरण 230 क्यूसेक किया जायेगा ,नदी में पानी की उपलब्धता बनी रहने पर पंपों के संचालन की संख्या और निष्सरण क्षमता बढ़ाई जाएगी,कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु नहर संचालन कार्य निरंतर जारी किया जाएगा , शारदा सहायक नहर से दरियाबाद शाखा,फैजाबाद ब्रांच में भी पानी की उपलब्धता आगामी 30.06.2024 तक जनपद अंबेडकर नगर में आने की संभावना है जिससे जनपद अंबेडकर नगर के लगभग 55000 हजार कृषक लाभान्वित होंगे जिससे जनपद अंबेडकर नगर में 725 किमी0 एवं 131 नहरों में पानी पहुंचाया जाएगा