इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
5. जनपद अंबेडकर नगर सरयू(घाघरा) नदी की बाढ़ के दृष्टिगत अतिसंवेदनशील है,जनपद में सरयू(घाघरा) नदी 70.00 किमी0 की लंबाई में प्रवाहित होती है ,वर्तमान में जनपद में 02 बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजनाओं पर सुरक्षात्मक स्तर तक कार्य पूर्ण कराया गया है, यह परियोजनाएं ग्राम मुबारकपुर तथा ग्राम इल्तिफ़ात गंज ,तहसील टांडा में सरयू(घाघरा) नदी के दाएं तट पर हैं/जनपद अंबेडकर नगर में कोई भी तटबंध निर्मित नहीं है, बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका फोन नंबर 05271-244250,244550, हेल्प लाइन 1077 हैं,पहले से निर्मित कटाव निरोधक संरचनाएं डेंपनर पूरी तरह सुरक्षित हैं,जिला प्रशासन के साथ बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक बाढ़ से पहले ही दिनांक 27.04.2024 को की जा चुकी है, आपातकालीन बाढ़ कार्यों के लिए रिजर्व स्टॉक जैसे की सीमेंट की खाली बैग,स्टोन बोल्डर,परकुपाइन,नायलॉन क्रेट इत्यादि की व्यवस्था कर ली गई है,सरयू(घाघरा) नदी का अंबेडकर नगर में आज का जल स्तर 84.89मीटर है जो कि खतरे के निशान से 0.67मीटर नीचे है ,आज का डिस्चार्ज 262000 क्यूसेक है, बाढ़ से संबंधित सभी अधिकारी जिला प्रशासन के साथ तालमेल एवं समंजस बनाए हुए हैं तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं, जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा आज दिनांक 13 जुलाई को जनपद में इल्तफातगंज ,औरंगाबाद,सलारगढ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया एवं बाढ़ कार्य खण्ड अयोध्या द्वारा कराए गए बाढ़ सम्बन्धी कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं बाढ़ से बचाव हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के दौरे व निरीक्षण के दौरान सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ से मुख्य अभियंता शारदा सहायक प्रभाकर प्रसाद,अधीक्षण अभियन्ता एकादशम मंडल अयोध्या डी सी वर्मा ,अधिशासी अभियन्ता बाढ़ कार्य खण्ड अयोध्या संजय कुमार सिंह, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई खण्ड टांडा अंबेडकर नगर शिव प्रताप सिंह,अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई खण्ड अयोध्या रजनीश कुमार गौतम,अधिशाषी अभियन्ता ट्यूबवेल डिवीजन अंबेडकर नगर जगदीश प्रसाद,अधिशाषी अभियन्ता जल निगम सूरज वर्मा, एसडीएम टांडा, एसडीएम न्याय अंबेडकर नगर,जिला पंचायत अध्यक्ष अंबेडकर नगर श्याम सुंदर (साधु वर्मा),सहायक अभियंता लघु सिंचाई खण्ड अंबेडकर नगर सतेंद्र श्रीवाास्तव,सहायक अभियंता,सहायक अभियंता बाढ़ कार्य खण्ड अयोध्या पियूष गौड़, व उपस्थिति रहे।