इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद में कार्यरत राजेन्द्र प्रसाद चकबन्दी लेखपाल, सम्बद्ध राजस्व अभिलेखागार निवासी ग्राम-टिकैतिनपुर, पोस्ट-मछेहा हरदोपट्टी, थाना-महेशगंज, तहसील-कुण्डा, जनपद-प्रतापगढ़, हुलिया रंग गोरा लम्बाई 05 फिट 8 इंच उम्र 32 वर्ष दिनांक 13.05.2022 के दोपहर से लापता चल रहे है, जिसके सम्बन्ध में कोतवाली अकबरपुर द्वारा उपलब्ध करायी गयी सामान्य दैनिकी विवरण (प्रमाणित छायाप्रति संलग्न) के अनुसार बृजलाल यादव निवासी ग्राम-टिकैतिनपुर, थाना-महेशगंज, तहसील-कुण्डा, जनपद-प्रतापगढ द्वारा दिनांक 15.05.2022 को सम्बन्धित थाना में उपस्थित होकर अपने पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव चकबन्दी लेखपाल के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। तत्क्रम में जनपद में कार्यरत राजेन्द्र प्रसाद यादव, चकबन्दी लेखपाल के उनके गुमशुदगी के सम्बन्ध में जनपद के दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित होने के दिनांक से 15 दिवस के अन्दर कार्यालय में उपस्थित न होने की स्थिति में राजेन्द्र प्रसाद यादव चकबन्दी लेखपाल को लापता मानते हुए अन्तिम रूप से उनके विरूद्ध नियमानुसार अग्रेतर अनुशासनिक कार्यवाही प्रचलित कर दी जायेगी।
(राजकिशोर मौर्य) बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, अम्बेडकरनगर।