इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
जिला मुख्यालय पर विधान सभा अकबरपुर की निकली तिरंगा यात्रा को पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद ने युवा मोर्चा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी शिवम सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की उपस्थिति में झंडा दिखा कर नगर भ्रमण पर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता भ्रमण के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् की जयकार के नारे लगाते हुए कतार में दो पहिया वाहन से चल रहे थे।तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,भूमि विकास बैंक चेयर मैन अशोक उपाध्याय,राम सूरत मौर्य,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा,तेजस्वी जायसवाल, शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू,अमित गिरि,महेंद्र वर्मा,आदित्य दुबे छोटू,राधे श्याम पाण्डेय,राम विनय वर्मा,अभय सिंह मोनू,प्रिंस वर्मा,सत्यम ओझा,नंद कुमार तिवारी राना,विशाल सिंह,दुर्गेश मिश्र,शुभम पाण्डेय सहित सैकड़ों भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल रहे।