इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
काफी प्राचीन हैं दोनों मंदिर
अकबरपुर नगरवासियों का कहना है कि अर्द्धनारीश्वर शिवधाम मंदिर पूर्वजों के समय का है। सावन माह में शिव भक्त यहां पर जलाभिषेक करते हैं। आसपास के लोग सोमवार व शनिवार को भी जल चढ़ाते हैं। लोगों ने बताया कि कई पीढ़ी से शिवरात्रि के दिन भव्य मेले का आयोजन होता है। राजेसुल्तानपुर के वासिंदो का कहना है कि रामजानकी का यह प्राचीन मंदिर लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था। मंदिर के पास कई बीघा जमीन है, जो खाली पड़ी है। बलरामपुर, राजेसुल्तानपुर, पडौली, पोखरभिट्टा समेत आसपास के क्षेत्रों में अगर कोई शुभ कार्य होता है तो लोग यहां पर कढाई चढ़ाते हैं। इस प्राचीन रामजानकी मंदिर के कायाकल्प से आसपास के लोगों में खुशी है।
भेजी गई रिपोर्ट
वंदन योजना के तहत जनपद के दोनों मंदिरों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। राशि उपलब्ध होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
– बीना सिंह, ईओ नगर पालिका अकबरपुर