इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकर नगर। थाना टाण्डा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत महिला पर खौलता तेल डालने के मामले में पुलिस ने 05 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आपको बता दें कि वादिनी मेवाती देवी पत्नी स्वर्गीय मिठाई लाल निवासी ग्राम हसनपुर सुन्थर, पोस्ट देवीपुर, थाना कोतवाली टाण्डा, अम्बेडकरनगर द्वारा सूचना दी गई कि वह अपने गांव में दिनांक 21/10/24 समय लगभग शाम 07:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी बेटी पूजा के साथ समिति के बाहरी कलाकारों के लिए संजय पुत्र श्यामलाल के साथ भोजन बना रही थी। उसी समय 1. शोलू उर्फ अविनाश वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा निवासी ग्राम हसनपुर सुन्थर (चकसंसारीपुर) थाना को० टाण्डा, अम्बेडकरनगर, 2. सूरज यादव उर्फ गोलू पुत्र वेद प्रकाश यादव निवासी ग्राम बहोरापुर थाना को० टाण्डा, अम्बेडकरनगर, 3. राज यादव पुत्र अज्ञात निवासी पकड़ी भोजपुर थाना टाण्डा, अम्बेडकरनगर, 4. प्रदीप पुत्र मिठाईलाल निवासी चिन्तौरा थाना टाण्डा अम्बेडकरनगर, 5. गुड्डू पता अज्ञात, 6. नवनीत यादव पुत्र कुलदीप निवासी बहोरापुर थाना टाण्डा अम्बेडकरनगर, अपने 3-4 अन्य अज्ञात साथियों के साथ आकर गांव के प्रदीप राजभर उर्फ दीपू पुत्र रामकेवल को खोजने लगे, वादिनी ने बताने में असमर्थता व्यक्त की, सभी लोग नाराज होकर कढ़ाई में खौलते हुए तेल को उठाकर वादिनि की पुत्री पूजा के ऊपर फेंक दिये, जिससे पूजा जल गई। पीड़िता पूजा का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 348/24 धारा 3(5)/118(2)/352/351(3) बीएनएस थाना कोण्टाण्डा पर पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।