इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
कटेहरी सीट भाजपा ने सपा से छीनी, प्रचंड जीत से गदगद दिखे भाजपाई
◾ धर्मराज निषाद ने अपनी जीत का श्रेय सीएम और जनता को दिया*
महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद की कटेहरी विधानसभा उपचुनाव भाजपा ने जीत लिया है। 33 साल बाद इस सीट पर कमल खिला है। भाजपा के प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शोभावती वर्मा को 34173 वोट से हराया। वहीं बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। कटेहरी विधानसभा सीट सपा के कब्जे में थी। सपा के विधायक लालजी वर्मा के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी।
कटेहरी विधानसभा सीट भाजपा ने सपा से छीन ली है। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने कहा जनता में जो कार्य उनके द्वारा किया गया था। जनता ने उसको याद कर उनका समर्थन किया। टिकट दिलाने से लेकर चुनाव लड़ने तक उनका साथ दिया। उन्होंने कहा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनके जैसे गरीब के बेटे को टिकट देकर कटेहरी में कमल खिलाने का काम किया।
विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर धर्मराज निषाद ने कहा वोट देने के लिए कहीं कोई रोक नहीं रहा था। मुस्लिम महिलाओं बेटियों ने लाइन में लग कर वोट दिया, जिसको सभी लोगों ने देखा। उन्होंने कहा वह अपने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्र की जनता को देंगे। क्षेत्र की जनता ने वोट देकर कमल खिलाने का काम किया। उन्होंने कहा भाजपा ने पहली बार कटेहरी से उन्हें टिकट दिया। उन्होंने जीत दर्ज की।