इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
आशा भारती नेटवर्क
आलापुर
• जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर से उत्तीर्ण किया था इंटरमीडिएट की परीक्षा
अम्बेडकरनगर-जिले की एक और प्रतिभा ने वैज्ञानिक बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। होनहार युवा की इस सफलता पर इलाके में हर्ष का माहौल है। जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रखर त्रिपाठी का चयन इसरो(ISRO)में वैज्ञानिक पद पर हुआ है।आलापुर तहसील क्षेत्र के समैसा गांव निवासी प्रखर त्रिपाठी नें अपनी सफलता का श्री माता-पिता तथा गुरुजनों को दियाहै।प्रखर त्रिपाठी की इस सफलता पर बाबा सिकंदर त्रिपाठी पिता सुनील त्रिपाठी हुआ माता कीर्ति त्रिपाठी नें प्रसन्नता जताई है।वहीं जय बजरंग इंटर कॉलेज के प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेंद्र सिंह,दीपक चंदेल अनुपम सिंह,दीपिका श्रीवास्तव प्रभाकर मिश्र समेत कई अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है