इस न्यूज को सुनें
|
भारत: पाकिस्तानी सेना को भारत (India) ने कड़ा सबक सिखाया। लगातार गोलीबारी और मोर्टार दागकर भारतीय जवानों (Indian Army) ने पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। बुधवार शाम से जम्मू-कश्मीर के पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।
बिना किसी उकसावे के पाक सेना ने फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गुरुवार सुबह एक बार फिर पाकिस्तानी जवानों ने गोलीबारी शुरू की, तो भारतीय सेना ने सख्त जवाब दिया। खबर है कि भारतीय सेना की गोलीबारी में सीमा पार कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, हालांकि अब तक उनकी सही संख्या का खुलासा नहीं हुआ है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पाक सेना को भारी नुकसान हुआ है।
कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था…
मंगलवार को अखनूर में आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। इस विस्फोट के कुछ घंटों बाद ही बुधवार को पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी।
भारतीय जवानों ने लगातार गोलीबारी और मोर्टार दागकर पाक सेना को भारी नुकसान पहुंचाया। पीटीआई सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान को इस हमले में बड़ा नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि 21 फरवरी 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर संघर्षविराम समझौते पर फिर से हस्ताक्षर हुए थे। 2021 के बाद से सीमा पर कोई बड़ा तनाव नहीं था, लेकिन इस बार पाकिस्तान ने संघर्षविराम तोड़ते हुए भारत पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाक सेना पूरी तरह शांत हो गई।