इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर 19 फरवरी 2025। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद अंबेडकर नगर के 29वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 22 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर पर आयोजित होने वाले *अंबेडकर नगर विकास एवं विरासत महोत्सव–2025* के भव्य एवं सफल आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में की प्रेस वार्ता। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि अंबेडकर नगर विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ माननीय आयुक्त महोदय द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 22 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तिथिवार रूपरेखा से अवगत कराते हुए कहा कि *दिनांक 22 फरवरी 2025 शनिवार को अपराह्न में अंबेडकर नगर विकास एवं विरासत महोत्सव–2025 का भव्य शुभारंभ होगा।*
*कार्यक्रम की रूपरेखा*
22 फरवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अपराह्न 4:00 बजे से 6:00 बजे तक संस्कृति विभाग सूचना विभाग एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां एवं अन्य कार्यक्रम। अपराह्न 7:00 से 9:00 तक बॉलीवुड नाइट में सुप्रसिद्ध गायक शबाब साबरी की प्रस्तुतियां तथा रात्रि 9:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक भोजपुरी सिनेमा जगत की प्रसिद्ध गायक एवं अदाकारा अक्षरा सिंह की प्रस्तुतियां होंगी।
23 फरवरी 2025 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक डॉग–शो का आयोजन होगा, दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम। अपराह्न 4:00 बजे से 6:00 बजे तक संस्कृति विभाग, सूचना विभाग एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां एवं अन्य कार्यक्रम। अपराह्न 7:00 से 9:00 तक प्रसिद्ध गायक ममता शर्मा की प्रस्तुतियां तथा रात्रि 9:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में डॉ अनामिका जैन अंबर, पद्मश्री डॉ सुरेंद्र शर्मा, श्री शंभू शिखर, श्री दमदार बनारसी, श्री अभय निर्भीक जी की प्रस्तुतियां होंगी।
दिनांक 24 फरवरी 2025 दिन सोमवार को दोपहर 12:00 से दोपहर 1:00 बजे तक स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाम 4:00 से शाम 6:30 तक संस्कृति विभाग, सूचना विभाग एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति व अन्य कार्यक्रम। शाम 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक सुप्रसिद्ध गायक अल्ताफ रजा जी की प्रस्तुतियां तथा रात्रि 9:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता श्री खेसारी लाल यादव जी द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अंबेडकर नगर महोत्सव 2025 कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुसार आम जनमानस को समर्पित है। उन्होंने जनपद वासियों को अधिक से अधिक संख्या में राजकीय हवाई पट्टी पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की और उन्होंने अवगत कराया कि महोत्सव का संपूर्ण कार्यक्रम निशुल्क है इसमें सम्मिलित होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पहली बार डॉग शो तथा बेबी शो का आयोजन किया जा रहा है। बेबी शो का आयोजन दिनांक 24 फरवरी 2025 को किया जाएगा। बेबी शो में उन माताओ को पुरस्कृत किया जाएगा, जिनके बेबी हेल्दी हैं। महोत्सव में जनपद के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाले नागरिकों को अंबेडकर नगर गौरव रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, अपर उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा तथा पत्रकार बंधु तथा सूचना विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।