इस न्यूज को सुनें
|
जलालपुर,अम्बेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) हाई टेंशन तार के करंट के झटके से नीचे गिरने से एक युवक की मौत शुक्रवार शाम को हो गई थी। मामला शिवम कालोनी जलालपुर नगर का है। मृतक के पिता अशोक कुमार के द्वारा कोतवाली जलालपुर में दिया गया। अशोक कुमार ने बताया कि सोनू निगम जोकि उनका बड़ा पुत्र था। शुक्रवार शाम को लगभग छः बजे घर आ रहा था। तभी रास्ते में मेरे पुत्र को जबरन सुरेश कन्नौजिया जिनका शिवम कालोनी में मकान बना रहा है। उन्होंने जबरदस्ती रोक लिया। नवनिर्मित मकान में तार जोड़ने के लिए दबाव बनाने लगा। उसके दवाब में आकर तार जोड़ने के लिए छत पर गया। बिजली का तार जोड़ने के दौरान युवक की करंट लगने से चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जबकि मृतक के पिता का कहना है कि युवक को बिजली की कोई जानकारी नहीं हैं और न ही बिजली कोई सरकारी कर्मचारी है। लड़के की मृत्यु विपक्षी के दवाब में हुई है। प्रशासन ने न्याय की गुहार लगाई है।