|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

जन विकास केंद्र ने जाफरगंज में आयोजित किया महिला सम्मेलन
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जन विकास केंद्र भितरीडीह ने सोमवार को एक दिवसीय महिला सम्मेलन का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय जाफरगंज में किया। इसमें अकबरपुर विकास खण्ड के न्याय पंचायत ताराखुर्द व चन्दनपुर के आठ ग्राम पंचायतों से कुल 200 से अधिक महिलाओं किशोरियों व छात्राओं ने भागीदारी की।
सम्मेलन का उद्घाटन बाल कल्याण समिति पास्को एक्ट की सपोर्ट पर्सन संतोष श्रीवास्तव, एनआर एलएम की अमरावती, समाज सेवक हितेन्द्र सिंह मुन्ना, स्नेहालय की शिखा, श्रम विभाग से अश्विनी, आली लखनऊ से अनुपम व मोनी, शिक्षिका इन्दुभामा, आशा, सुशीला एवं अगुवा लीडर आइशा ने संयुक्त रूप से किया। सचिव गायत्री ने कहा कि महिलाओं की हिम्मत और ताकत पीढ़ियों को प्रेरित करती है। महिलाएं बदलाव की वास्तुकार हैं। सपोर्ट पर्सन संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अपना आत्मविश्वास जगाने की जरूरत है। अमरावती शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं पर जागरूक किया। अश्विनी कुमार ने श्रम विभाग की योजनाओं, एडवोकेट मोनी ने महिलाओं को विभिन्न कानूनी अधिकारों, एडवोकेट सूरज ने शैक्षिक योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार ने महिलाओं के श्रम के मूल्य व आर्थिक न्याय की वकालत की। समाजसेवी बिपिन पाण्डेय ने महिलाओं को अपने आत्मसम्मान व अधिकार से समझौता न करने की सलाह दी।करना चाहिए।सम्मेलन का समापन समाजसेवी हितेंद्र सिंह मुन्ना ने किया।
सम्मेलन को सफल बनाने में किरन, अंजली, महिमा, ज्योति, शिवांगी, विमला, वन्दना, शशिकला, प्रीति, रागिनी, मालती, चांदनी, पुनीता, सरिता, लक्ष्मी, मनीषा आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।





