इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “होली मिलन समारोह” दिनांक 16 मार्च दिन रविवार समय दोपहर 12-30 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शास्त्री नगर निकट ( ब्लाक के पीछे) अकबरपुर,अम्बेडकर नगर में आयोजित किया गया है। जिसमें संगठन के सभी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा,परशुराम सेना,महिला सभा व अन्य प्रकोष्ठो के सभी पदाधिकारियों तथा सभी ब्राह्मण बन्धुओं की उपस्थित आवश्यक रुप से सादर प्रार्थनीय है। समय से पहुँच कर होली मिलन समारोह कार्यक्रम को भव्यता पूर्वक मनाते हुए सफल बनाने की अपील की हैं।
उक्त जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने दी।