(गिरजा शंकर गुप्ता)
अंबेडकर नगर। भारतीय संविधान निर्मात्री समिति अध्यक्ष भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा जिलामंत्री चंद्रिका प्रसाद के संयोजकत्व में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन सहित मण्डलों की शक्तिकेंद्र और बूथों पर डॉ भीम राव अंबेडकर की मूर्तियों की साफ सफाई एवं मूर्ति और चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए मनाया।
विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।नेता द्वय ने माल्यार्पण कर कहा कि डॉ अंबेडकर हमेशा वंचितों और दलितों और अन्य वर्गों को एक साथ चलने और देश की संप्रभुता के लिए लड़ाई लड़ते रहे।भारत की संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाया था।
समरसता दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक चंद्रिका प्रसाद ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने डॉ अंबेडकर की जन्म स्थली से लेकर उनकी कई अन्य स्मृति स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उनकी स्मृतियों को सजाने और संवारने का कार्य किया है।कहा कि कांग्रेस पार्टी,जवाहर लाल नेहरू एंड कम्पनी के लोगों ने बाबा साहब को दो बार चुनाव हराने का काम किया था। तीसरी बार डॉ अंबेडकर चुनाव जीत कर संविधान सभा में पहुंचे। बाब साहब ने केंद्र सरकार में श्रम एवं कानून मंत्री के पद से नेहरू एंड कम्पनी से मतभेदों के कारण इस्तीफा दे दिया था।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में डॉ अंबेडकर के चित्र पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा नेता विद्यावती राजभर,नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,सुनील राजभर,प्रेमचंद्र वर्मा, अमित सिंह सानू,उमाशंकर सिंह, शुभम पाण्डेय, दुर्गेश शाहू, अशोक कन्नौजिया आदि ने पुष्प अर्पित किया।
भाजपा के समरसता दिवस पर विभिन्न स्थानों पर डॉ भीम राव अंबेडकर की मूर्तियों और चित्रों पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,अनीता कमल,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,प्रतिनिधि आनंद वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय, डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री संजय सिंह,विनय पाण्डेय, दीपक तिवारी,पंकज वर्मा,सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद,राम किशोर राजभर,संजीव मिश्र सुरेश अग्रहरि, शाश्वत मिश्र,नंद कुमार तिवारी राना, अतुल मिश्रा,शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू,राम धनी सोनकर,प्रदीप मिश्रा रिंकू,संदीप गुप्ता,अतुल वर्मा आदि शामिल रहे।