इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर 15 अप्रैल। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 8 अप्रैल से 25 अप्रैल तक संचालित *पोषण पखवाड़ा* के सफल आयोजन के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पोषण अभियान का शुभारंभ बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार हेतु किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस वर्ष पोषण पखवाड़ा हेतु थीम निर्धारित किया गया है। जिसमें *जीवन के प्रथम 1000 दिवस गर्भावस्था से लेकर शिशु के जन्म के प्रथम दो वर्ष में विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाना है साथ ही लाभार्थी माड्यूल का लोकप्रियकरण के साथ कुपोषण प्रबंधन के लिए CMAM (community- based management of acute malnutrition) मॉड्यूल का क्रियान्वन एवं बच्चों में मोटापे की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली* है।
उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा के दौरान पोषण संबंधित गतिविधियां यथा वजन दिवस, पोषण रैली, गृह भ्रमण ,पोषण मेला, हाट बाजार, एनीमिया शिविर, समुदाय आधारित गतिविधियां, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, पोषण वाटिका, योगा सत्र, महिला स्वास्थ सहायता समूह आदि गतिविधियां आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पोषण से संबंधित कन्वर्जेंस विभागों द्वारा संयुक्त रूप से उत्साह पूर्वक पोषण पखवाड़ा में प्रतिभा किया जाए। दिवस वार आयोजित गतिविधियों की सूचना भारत सरकार द्वारा विकसित जन आंदोलन पोर्टल पर फीड की जाए। इस हेतु बनाए गए नोडल अधिकारी/ जिला कार्यक्रम अधिकारी को उन्होंने निर्देशित किया कि गतिविधियों के आयोजन की व्याख्या/ सूचना फोटोग्राफ के साथ प्रतिदिन निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि गर्भवती महिला और धात्री माता के लिए व्यक्तिगत काउंसलिंग, जिसमें आहार विविधता आदि पर ध्यान केंद्रित किया जाए एवं किशोरियों और गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम हेतु जागरूकता सत्र का प्रारंभ कर उन्हें रोकथाम की जानकारी प्रदान की जाए। स्थानीय खाद्य सामग्री जिसमें बाजरा भी शामिल है के माध्यम से ऊपरी आहार रेसिपी बनाने का प्रदर्शन सत्र का आयोजन किया जाए साथ ही साथ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के माध्यम से गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं एवं किशोरी बालिकाओं को बेनेफिशरी मॉड्यूल के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाए और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा की मदद से वी0एच0एस0एन0डी0 के दौरान बेनिफिशियरी पंजीकरण सत्र/ वजन सत्र/ साइकिल रैली आदि का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त थीम पर आधारित जनपद में समस्त गतिविधियां निर्धारित तिथियों में सुनिश्चित करते हुए संबंधित अधिकारी गण अपने दायित्वों को पूर्ण करें और पोषण पखवाड़ा के आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।