इस न्यूज को सुनें
|
- युवती की हत्या के बाद पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में,भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर
अंबेडकर नगर। ( आशा भारती नेटवर्क) जनपद के हंसवर थाना क्षेत्र के नरकटा बैरागीपुर गांव में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा दीपांजलि उर्फ चांदनी मौर्य (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 8 बजे चांदनी दूध लेने के लिए घर से निकली थी।
तभी गांव के ही दो युवक संदीप यादव और खुशीराम मौर्य ने उसे रोक लिया। दोनों ने उसके साथ कहासुनी की। इतने में एक युवक ने चांदनी पर गोली चला दी। गोली लगते ही चांदनी जमीन पर गिर पड़ी और वही पर उसकी मौत हो गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने भागते समय दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है।
सुत्रों के अनुसार हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही तत्काल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।