इस न्यूज को सुनें
|
म
एक करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित कार्यालय भवन एवं 3 करोड़ 25 लाख रुपए से निर्मित कल्याण मंडप का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हुआ लोकार्पण
गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में विधान परिषद सदस्य पूर्व सांसद डॉक्टर हरिओम पाण्डेय ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी के संयोजन में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक एवं एससी एसटी आयोग की सदस्य अनीता कमल व भूमि विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी, उद्योग व्यापार मंडल जिला मंत्री राजा बाबू गुप्ता, जहांगीरगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरबिंद उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, सोनू कुमार,भाजपा नेता राहुल पाण्डेय, अंकित दूबे, अंजू पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, सानू दूबे, जितेन्द्र पाण्डेय, राजेश्वर सिंह, दिनेश सिंह, विनोद, पालू मिश्रा के अलावा सभासद बालगोविंद त्रिपाठी, शशिकांत दूबे मिंकी, नरेन्द्र देव मिश्रा, हबीबुर्रहमान, दिलीप कुमार, मोहम्मद जामी, राजेश यादव, खदेरु यादव, सोनू कन्नौजिया, हरेन्द्र पाठक, समेत सभी सभासदों एवं क्षेत्रीय सम्भ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में फीता काट कर किया लोकार्पण, लोकार्पण के उपरान्त सभा कक्ष में केक काटकर नवीन कार्यों का शुभारंभ किया।
लोकार्पण से पूर्व किया गया था सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन, हवन यज्ञ एवं लोकार्पण के उपरान्त सभी लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी एवं संचालन सभासद बालगोविंद त्रिपाठी द्वारा किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने मुख्य अतिथि समेत अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा राम नामी पटका ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान जहांगीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में जहांगीरगंज फीडर पर रामनगर विद्युत उपकेंद्र द्वारा की जा रही रोजाना 12 घंटे से लेकर 15 घंटे तक की कटौती पर जताई गई कड़े शब्दों में नाराजगी एवं विद्युत महकमे के उच्चाधिकारियों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के लिए मौजूद वरिष्ठ नेताओं से आग्रह किया गया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर हरिओम पाण्डेय ने नगर पंचायत जहांगीरगंज के समग्र विकास कराने का वादा करते हुए शासन से धनराशि निर्गत कराने एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार का निर्माण कराने एवं बलवंत सिंह के नाम पर भी द्वार एवं मार्ग का निर्माण कराने का वादा किया।
वही पूर्व भाजपा विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी समेत सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों से कराया अवगत और उम्मीद जताया कि जहांगीरगंज नगर पंचायत आने वाले समय में विकास के मामले में नये कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
उक्त मौके पर ज्योतींद्र नाथ त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, पुनीत द्विवेदी, रणविजय यादव, राजकुमार यादव, राम भरत, हरिओम द्विवेदी सहित कई अन्य लोग एवं सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
अंत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के शिकार हुए सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की गई ईश्वर से प्रार्थना तथा आतंकियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की की गई मांग, सभी ने कहा कि हम सभी देशवासी आतंकियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सरकार के निर्णय के है साथ पूरा देश सरकार के साथ मजबूती से खड़ा हैं।
अंत में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी, अध्यक्ष सुनीता देवी, सभासद बालगोविंद, शशिकांत एवं नरेन्द्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।