इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
भागवत कथा सुन गद गद हुए श्रोता –
————————————-
सुलतानपुर। कूरेभार कस्बे के स्टेशन रोड पर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है।कथा के छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण के मथुरा गमन,कंस वध एवं रुकमणी विवाह की कथा के प्रसंगों का वर्णन किया गया।जिसमें श्री कृष्ण रुकमणी विवाह का कथा पंडाल पर आयोजन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।श्री धाम वृंदावन से पधारे अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता कथा वाचक पूज्य श्रीहित अतुल कृष्ण भामिनी शरण जी ने भागवत कथा के महत्त्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण करता है,वह इस संसार रूपी भव पार कर लेता है।कथा के छठे दिन व्यास पीठ महाराज ने श्री कृष्ण के मथुरा प्रस्थान,कंस वध,उद्धव गोपी संवाद द्वारिका की स्थापना व रुकमणी विवाह आदि प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया।उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं से विवाह कर उनके साथ सुखमय जीवन बिताया,और जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुकमणी विवाह के उत्सव में शामिल होते उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है।कथा स्थल पर रुकमणी विवाह के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्प वर्षा करते हुए भाव विभोर हो उठे।
इस मौके पर मुख्य यजमान विद्यावती पाण्डये,शिव शंकर तिवारी,उमा तिवारी,विकास कुमार पाण्डये,प्रज्ञा पाण्डये,आलोक तिवारी,आचार्य राम कुमार द्विवेदी,रुद्रांशपाण्डये,अपूर्वा, अभिषेक पाण्डये,राम कृष्ण द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।