इस न्यूज को सुनें
|
गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकर नगर। थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम द्वारा को मु0अ0सं0 183/25 धारा 331(4), 305 BNS मे वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री केशव कुमार के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 03.05.2025 को थाना को० जलालपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र देखभाल व तलाश वांछित अभियुक्त चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-183/25 धारा 331(4), 305 BNS से सम्बन्धित अभियुक्त 01. मोहम्मद आशिफ उर्फ बंटा पुत्र मो0 इलियास उम्र करीब 21 बर्ष निवासी ग्राम गुवा पाकड मजरा जैनापुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर व 02. एक नफर बालअपचारी को थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर के पास से समय करीब 03.10 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ 01 अदद लोहे की खिडकी वजन करीब 10 किग्रा, 01 अदद घरेलू गैस सिलण्डर व कुल-400 रुपये नकद बरामद हुआ। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
विवरण नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
1. मोहम्मद आशिफ उर्फ बंटा पुत्र मो० इलियास उम्र करीब 21 बर्ष निवासी ग्राम गुवा पाकड मजरा जैनापुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर
2. एक नफर बालअपचारी।
बरामदगी विवरण –
01.01 अदद लोहे की खिडकी बजन करीब 10 किग्रा. व 200 रूपया नगद (एक नफर बालअपचारी के कब्जे से)
02. 01 अदद घरेलू गैस सिलण्डर व 200 रूपया नगद (मोहम्मद आशिफ उर्फ बंटा के कब्जे से)
विवरण आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 183/25 धारा 331(4), 305 BNS बढोत्तरी धारा 317(2) BNS थाना को0 जलालपुर
जनपद अम्बेडकरनगर
2. मु0अ0सं0 169/24 धारा 380, 411 भादवि थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम (थाना को0 जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर-
01. SHO संतोष कुमार सिंह थाना जलालपुर जनपद-अम्बेडकरनगर
02. उ0नि0 संजीव कुमार थाना को0 जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर
03. आरक्षी राहुल यादव, थाना को० जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर
04. आरक्षी धनंजय यादव थाना को0 जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर