इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
(आशा भारती नटवर्क)
लखनऊ। पिछले कई दिनों से यूपी में नए डीजीपी को लेकर चल रही उथल-पुथल अब खत्म हो चुकी है। योगी सरकार ने नए डीजीपी की नियुक्त पर मुहर लगा दी है। 1991 बैच के आईपीएस अफसर राजीव कृष्ण को यूपी का नया डीजीपी बनाया गया है। राजीव कृष्ण की नियुक्त को लेकर सरकार की ओर से आदेश भी जारी किए जा चुका हैं। राजीव कृष्ण यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। अभी तक वह यूपी पुलिस के डीजी पद पर तैनात थे। वह डीजीपी विजिलेंस के रूप में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा उनके पास यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी भी है। 2004 के दौरान राजीव कृष्ण आगरा में एसएसपी थे। उस दौरान की गई कार्रवाई को लेकर राजीव कृष्ण चर्चा में आए थे। एसएसपी रहते हुए राजीव कृष्ण ने विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर लगाम लगाया था। वह बीहड़ में सक्रिय अपहरण गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई को भी जाने जाते हैं।