इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अकबरपुर पुलिस टीम को 31 मई 2025 को पहितीपुर तिराहा पर मुखबिर सूचना मिली कि कोडरा का बाग मे सत्य नरायण सोनी के मकान के अंदर हाल मे कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इस सूचना पर मुखबिर के मौके पर पहुच कर देखा गया तो कुछ व्यक्ति ताश के पत्तो के माध्यम से जुआ खेल रहे है मुखबिर सही स्थान बताकर चला गया। दबिश के मौके पर अभियुक्त स्वतंत्र सोनी पुत्र राज कुमार सोनी नि० को० गोशाईगंज अयोध्या उम्र करीब 24 वर्ष, अंकित सोनी पुत्र सत्य नरायण सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी शहजादपुर अकबरपुर, सूरज सोनी पुत्र स्व० गुलाबचन्द्र सोनी उम्र 25 वर्ष शहजादपुर अकबरपुर को समय करीब 18.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के समय माल फड 600 रु व जमा तलाशी के 2420 रु0 कुल 3020 रु बरामद हुये। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं-407/25 धारा 13 जुआ अधि० पंजीकृत किया गया। श्रीनिवास पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक, उ०नि० राकेश खरवार, मनोज कुमार, सोनू यादव, अखिलेश कुमार मौर्या पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।