इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर में शुक्रवार को 2 बजे के आसपास एक जीएसटी कर्मी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय हार्दिक गोयल के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मृतक हार्दिक गोयल जीएसटी से संबंधित कार्य करता था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि यवक 2 साल से जीएसटी अकाउंटेंट में जॉब करता था। उसकी चार बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक के माता-पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। भाई मैं वह इकलौता भाई था। हालांकि मृतक की शादी नहीं हुई थी और वह किराए के मकान में रहता था।