इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। टांडा मार्ग पर स्थित हाइडिल कॉलोनी के पीछे खेत में एक शव को स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया।
बताया जाता है कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव को पहचान के लिए स्थानीय लोगों को दिखाया गया। लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की। शव करीब एक-दो दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।