इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) थाना सम्मनपुर क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान श्री आसाराम यादव का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।
श्री यादव लंबे समय तक सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आसाराम यादव की छवि एक मिलनसार और कर्मठ जनप्रतिनिधि की रही।
उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।