इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
महिलाओं को एक करोड़ के स्टांप ड्यूटी पर एक प्रतिशत की छूट
लखनऊ। (आशा भारती नेटवर्क) यूपी की करीब 12 करोड़ महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अब एक करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टांप ड्यूटी पर एक फीसदी की छूट मिलेगी। योगी कैबिनेट ने मंगलवार को यह फैसला लिया है सरकार के मुताबिक, पुरुषों के लिए स्टांप ड्यूटी 7 फीसदी और महिलाओं के लिए 6 फीसदी रहेगी। अभी तक यह छूट केवल 10 लाख तक की संपत्ति खरीद पर थी स्टांप ड्यूटी में छूट का सुविधा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं के नाम पर संपत्ति रजिस्ट्री कराने वाले लाभार्थियों को मिलेगी। स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा, यह पहल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है। सरकार महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है मंत्री अनिल राजभर ने बताया, कैबिनेट में कुल 38 प्रस्ताव रखे गए थे। इसमें से 37 प्रस्ताव मंजूर हुए हैं। प्रदेश में 15 साल पुराने सरकारी वाहनों को कबाड़ घोषित किया जाएगा। 11 अगस्त से विधानमंडल का सत्र शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है।