इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
- पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायज़ा लिया
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)
सम्मनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पलई रामनगर में मंगलवार को पैसे के बंटवारे को लेकर जयहिंद यादव और मुन्ना यादव के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। गोलीबारी के दौरान मौके पर मौजूद तीसरा व्यक्ति विजय कुमार, जो केवल सैलून पर दाढ़ी बनवाने आया था, गोली का शिकार हो गया। गोली उसके पेट में लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल विजय को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पैसे के लेन-देन को ही विवाद का कारण माना जा रहा है।
पुलिस का कहना हैं कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इलाज चल रहा है।
पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।