इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
नवीन कांत संवाददाता
रामनगर अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) रक्षाबंधन का यह पावन पर्व श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा।
आलापुर क्षेत्र रामनगर के बाजारों में विभिन्न प्रकार की राखियां। और अनेकों प्रकार के डिजाइनर राखियां उपलब्ध है। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल है।बहन अपने भाइयों के लिए राखियां व मिठाईयां खरीद रही हैं।
मिठाई दुकानदारों ने भी अपनी दुकान अच्छी तरह से सजाई हैं। रामनगर बाजार में जगह-जगह पर दुकानें सजाई गई हैं। और राखी खरीदने में सभी व्यस्त हैं। और जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है।