
अंबेडकर नगर,26 फरवरी 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ₹50 लाख से अधिक लागत वाली (सड़कों को छोड़कर) निर्माणाधीन एवं पूर्ण निर्माण परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित परियोजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की परियोजनावार समीक्षा की गई तथा कार्यों में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0, उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद, सी0एन0डी0एस0 यूनिट-44, उ0प्र0 राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय) सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे स्वास्थ्य, शिक्षा, न्याय, पुलिस, नगर विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिन परियोजनाओं में कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके नियमानुसार शीघ्र हस्तांतरण के निर्देश दिए, वहीं निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने हेतु स्पष्ट रूप से लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष रूप से लंबित एवं विलंबित परियोजनाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विलंब से चल रही परियोजनाओं पर पेनल्टी को और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन कार्यों में धनाभाव, तकनीकी स्वीकृति अथवा अन्य प्रशासनिक बाधाएं हैं, उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करते हुए कार्यों की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अभियंता उपस्थित रहे।


मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण






