इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी पर अभद्र भाषा का उपयोग किए जाने से नाराज सैकड़ों महिला और पुरुष भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन से निकल कर पद मार्च कर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस जिला कार्यालय का घेराव किया।
कांग्रेस पार्टी की अभद्र भाषा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता अपने हाथों में विरोध की तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए शांति पूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी का कांग्रेस पार्टी द्वारा अपमान किए जाने पर जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भाषा शैली निम्न स्तर की है। कांग्रेस नेता स्तर विहीन राजनीत पर उतर आए हैं। देश के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तुम तड़ाक किया जाना विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की गलत संस्कार को दर्शाता है। कहा कि कांग्रेस पार्टी संस्कार विहीन और स्तर विहीन नेताओं की जमात बन चुकी है।जनता कांग्रेस पार्टी को सबक जरूर सिखाएगी।
विरोध प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव, विद्यावती राजभर,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,अंजू पाण्डेय,मनोरमा मिश्रा,मंजू मिश्रा, शीला निषाद,माया मिश्रा,दिनेश पाण्डेय,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,माला उपाध्याय,कमलेश यादव,सुमित्रा यादव,रेखा तिवारी,नीलम यादव, सीता राजभर,आनंद श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव,अरविंद सिंह डिंपू,नंद कुमार तिवारी राना,सतपाल पटेल,सर्वेश प्रताप सिंह,जगदीश राजभर,मनोज गुप्ता,प्रेम लता भारती,माधुरी राजभर,शकुंतला,उर्मिला देवी,प्रदीप मिश्रा रिंकू,ललित मोहन श्रीवास्तव, प्रिंस पाठक आदि शामिल रहे।