इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में श्रीमती रीता कौशिक, माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार दिनांक 13.09.2025 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, जनपद की समस्त तहसीलों एवं कलेक्ट्रेट परिसर तथा जनपद अम्बेडकरनगर के विभिन्न विभागों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आज दिनांक 01.09.2025 को ए०डी०आर० भवन, जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में मोहन कुमार, विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एवं भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन वाद (राजस्व, ऋण, विद्युत) नियत कर निस्तारित करवाने हेतु, सम्पूर्ण जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार हेतु एवं यादकारियों को जारी होने वाले नोटिसों की तामीला हेतु जनपद के विभिन्न विभागों से राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नामित नोडल अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में नितीश कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर कमलेश भास्कर, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बेडकरनगर, आशीष कुमार यादव, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर, श्रीमती बीना सिंह, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, अकबरपुर, विनय वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी, अम्बेडकरनगर उपस्थित आये।
विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, अम्बेडकरनगर द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नामित विभिन्न विभाग के नोडल अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिक से अधिक संख्या में वादों को नियत करें एवं चिन्हित वादों के नोटिस ससमय कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध करायें जिससे वादकारियों को नोटिस के माध्यम से सूचना दी जा सके एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादो/प्रकरणों को नियत कर निस्तारित कराये एवं अपना सकिय सहयोग प्रदान करें। सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर द्वारा पुलिस विभाग को राष्ट्रीय लोक अदालत के शत-प्रतिशत नोटिस तामीला सुनिश्चित करने एवं जिला सूचना विभाग को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।