Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Author Image
Written by
Bureau Report

 

प्रिंस शर्मा संवाददाता
आलापुर अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद के आलापुर क्षेत्र के ढोल बजवा बाजार स्थित राज मेडिकल स्टोर के संचालक विशाल के मुताबिक, शाम करीब 5:30 बजे बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। उनमें से एक ने रौब झाड़ते हुए खुद को लखनऊ से आया ड्रग इंस्पेक्टर बताया। पहले उसने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की मांग की, फिर मुख्यमंत्री के “विशेष आदेश” का हवाला देते हुए लाइसेंस और कैश मेमो की जांच की बात कहकर दबाव बनाने लगा।दुकानदार को जब उसकी गतिविधियों पर शक हुआ तो उसने तत्काल अकबरपुर स्थित असली ड्रग इंस्पेक्टर को फोन मिला दिया। वहां से साफ कर दिया गया कि विभाग की ओर से कोई टीम नहीं भेजी गई है। इतना सुनते ही कथित इंस्पेक्टर के चेहरे का रंग उड़ गया और दोनों मौके से भागने लगे। लेकिन बाजार में मौजूद लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 की टीम पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।आलापुर थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। वहीं मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा कहा गया तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp