सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
अंबेडकर नगर, 27 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क) मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाय। स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं/योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सीडीओ ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी/समिति के उपाध्यक्ष कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान समीक्षा में पाया कि जनवरी माह में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य डैसबोर्ड में जनपद की रैंक 4 है जिस पर संतोष व्यक्त किया और आगामी माह में भी डैसबोर्ड की रैंक में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। जनपद स्तर पर रिक्त आशा, अर्बन आशा एवं आशा संगिनी के रिक्त पदों को भरे जाने का निर्देश दिया और बसखारी में दो आशाओं जो ए०एन०एम० प्रशिक्षण कोर्स पूर्ण कर पुनः आशा के रुप में कार्य करने के इच्छुक हैं, को पुनः कार्य करने का निर्देश इस आधार पर दिया गया कि उनका पद रिक्त हो। रामनगर मकरहीं की आशा को निष्क्रिय किये जाने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के ऐसे उपकेन्द्र जो सरकारी भवनों में संचालित हैं उन सभी का 1-2 माह में एन0क्यू0ए0एस0 से सर्टिफिकेशन हेतु निर्देशित किया। 30 वर्ष के ऊपर सभी जनमानस को एन०सी०डी० स्क्रीनिंग के उपरान्त सभी को एन०सी०डी० कार्ड अनिवार्य रुप से दिये जाने का निर्देश दिया गया। आर०सी०एच० पोर्टल पर ब्लाक जहॉगीरगंज की स्थिति खराब होने के कारण बी०पी०एम० को चेतावनी पत्र निर्गत किये जाने का आदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जे०एस०वाई० भुगतान की स्थिति खराब होने के कारण जलालपुर जहॉगीरगंज और भीटी के BAM का मानदेय बाधित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,उप मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, समस्त अधीक्षक एवं उनकी टीम और डी०पी०एम०यू० इकाई के समस्त सदस्य डब्लू एच०ओ०, यूनिसेफ, के सदस्य उपस्थित रहे।


स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही क्षम्य






