इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर 10 सितंबर 2025।(आशा भारती नेटवर्क) भारत रत्न स्व.पं.गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में 138 वीं जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह,अपर उपजिलाधिकारी , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.महेश चंद द्विवेदी तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियो /कर्मचारियो द्वारा पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया गया।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने पं.गोविंद बल्लभ पंत के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक, प्रभावी वक्ता और तर्कशक्ति के धनी थे। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रहित में अनेक दूरगामी निर्णय लिए। कुली बेगार प्रथा की समाप्ति, कृषि सुधारों और जमींदारी उन्मूलन जैसे सामाजिक-राजनीतिक परिवर्तनकारी कदमों के लिए उन्होंने निर्णायक संघर्ष किया।