इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर 16 सितंबर 2025। (आशा भारती नेटवर्क) मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से दिव्यांगजन के हितार्थ जनपद में मा० आयुक्त, दिव्यांगजन, भारत सरकार, नई दिल्ली व मा० राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उ०प्र० द्वारा दिव्यांगजन की समस्याओं (आवास, पेंशन, शौचालय, पुलिस से संबंधित, राजस्व) आदि के निस्तारण हेतु संयुक्त मोबाइल कोर्ट का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार अम्बेडकरनगर में प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक किया जा रहा है के सफल आयोजन से संबंधित बैठक संपन्न हुई, जिसमें उपजिलाधिकारी टाण्डा, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी ईओ नगर पालिका परिषद अकबरपुर, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एंव समस्त सहायक विकास अधिकारी, (स०क०) आदि उपस्थिति थे।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त मोबाइल कोर्ट के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो दायित्व जिलाधिकारी महोदय द्वारा सौंपे गये हैं उनका सफलतापूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अंतर्गत दिव्यांगजनों हेतु संचालित योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।