Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली पर्व पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रूट मार्च

Author Image
Written by
Bureau Report

जुलूस मार्गों का लिया जायजा

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर, 28 फरवरी 2026। (आशा भारती नेटवर्क) होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने टांडा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थलों, होलिका दहन स्थलों एवं जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान पुलिस एवं प्रशासन पूर्णतः सतर्क एवं सक्रिय रहेगा। किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संपूर्ण जनपद को विभिन्न सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। विगत वर्षों में उत्पन्न हुई समस्याओं एवं संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर विशेष सतर्कता बरतने की व्यवस्था की गई है। महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय किया गया है तथा महिला शक्ति केंद्रों पर पर्याप्त कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि होली एवं होलिका दहन के अवसर पर नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा, अपर पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद टांडा, तहसीलदार टांडा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp